फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traffic police give information on social media

फेसबुक, ट्विटर पर मिलेगी जाम की जानकारी

Tue, 16 Feb 2016 01:57 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
traffic police give information on social media
घर बैठे सोशल मीडिया के जरिए अब शहर के लोग जाम की भी जानकारी ले सकेंगे। एसपी ट्रैफिक की पहल पर यह व्यवस्था शुरू हुई है। फेसबुक और ट्र्विटर पर बने ट्रैफिक पुलिस के पेज और एकाउंट पर हर घंटे यातायात के दबाव वाले इलाके की जानकारी दी जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक  लोग फेसबुक पर बने ट्रैफिक पुलिस के पेज के साथ ही ट्विटर अकाउंट से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


घर से निकलने के बाद शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार में जाम में फंसे लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई व्यवस्था शुरू की है। दफ्तर, स्कूल अथवा किसी जरूरी काम से जाते वक्त जाम से बचने के लिए फेसबुक पर गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस, एसपी ट्रैफिक गोरखपुर के नाम से बने पेज से जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा ट्रविटर पर गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस का अकाउंट खोलकर भी अपडेट लिया जा सकता है। शासन के निर्देश पर प्रदेश के 16 शहरों में यह व्यवस्था शुरू हुई है। इनमें गोरखपुर में पहले चरण के तहत अकाउंट का प्रचार-प्रसार हो रहा है। एक महीने के भीतर सोशल मीडिया पर इस पहल को सराहे जाने के बाद अधिकारी बड़े पैमाने पर इसका प्रचार-प्रसार करने की तैयारी में हैं। जल्द सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज में कार्यक्रम कर ट्रैफिक पुलिस नई व्यवस्था की जानकारी आम लोगों को भी देगी।
विज्ञापन


लोग भी जानकारी दे रहे
ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से जुड़े लोग शहर में जाम की समस्या की जानकारी भी दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद अधिकारी इसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। धर्मशाला, बेतियाहाता, ट्रांसपोर्टनगर समेत शहर के कई हिस्से में जाम की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को अपने ट्रविटर और फेसबुक अकाउंट से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 16 शहरों में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यातायात की जानकारी की जा रही है। गोरखपुर में यह प्रक्रिया पहले चरण में है। कम समय में ही दो हजार से अधिक लोग हमारे अकाउंट को फॉलो कर रोजाना यातायात की जानकारी ले रहे हैं। आगे इसे और बेहतर किया जाएगा।
- डॉ. श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed