{"_id":"a3898fbb48e1f645b741cdd5dd3c6bc7","slug":"traffic-plan-will-be-apply-from-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्टैंड हटेंगे, रूट पर चलेंगे टेंपो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्टैंड हटेंगे, रूट पर चलेंगे टेंपो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए बने प्लान को कमिश्नर ने स्वीकृति दे दी। प्रथम चरण में चौराहों से अवैध स्टैंड हटाए जाएंगे। एडीएम सिटी और एसपी सिटी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके बाद काले रंग के टेंपो को नो इंट्री के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।
यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए कमिश्नर पीगुरु प्रसाद ने परिवहन, रोडवेज, यातायात पुलिस, नगर निगम, जीडीए और पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लान बनाने का निर्देश दिया था। सूत्रों के मुताबिक प्लान जीडीए उपाध्यक्ष को तैयार करना था। जीडीए के प्लान में कुछ कमियों को दूसरे विभाग के अधिकारियों ठीक कर दिया। कमिश्नर ने प्लान पर काम शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे दी।
प्लान की खासियत यह है कि हर प्वाइंट पर एक-एक करके काम किया जाएगा। प्लान के प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत होगी। जिसमें एडीएम सिटी और एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम चौराहों पर बने अवैध स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई करेगी। अवैध स्टैंडों को हटाने के बाद टेंपो के संचालन पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
नो इंट्री प्वाइंट पर रुकेंगे काले रंग के टेंपो
शहर में बनाए गए 13 नो इंट्री प्वाइंट पर ही काले कलर के टेंपो रोक दिए जाएंगे। शहर में हरे कलर वाले ही टेंपो का संचालन होगा। हरे रंग वाले टेंपो का रूट ट्रैफिक पुलिस ने तैयार कर लिया है। जिसमें कौन सा टेंपो किस रूट पर चलेगा इसको निर्धारित किया गया है।
24 गाड़ियों का हुआ चालान
यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को चेकिंग टीम ने 16 टेंपो, पांच बसें और तीन जीप का चालान किया। सभी गाड़ियां नो इंट्री होने के बावजूद शहर चल रही थीं।