{"_id":"5835efe34f1c1b313513ae27","slug":"tiger-was-shown-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की क्लिप से ग्रामीणों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की क्लिप से ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़ीराम ब्लॉक के चारपानी गांव के लोग बाघ की दहशत में हैं। इलाके में बाघ की मौजूदगी का दावा करते हुए किसी ने वीडियो क्लिप पुलिस को उपलब्ध कराई थी। डीएफओ ने जहां वन विभाग की टीम को इलाके में सक्रिय किया है, वहीं पुलिस से क्लिप का सच पता लगाने की अपेक्षा जताई है।
डीएफओ अरुण कुमार संभागीय वन अधिकारी हेमंत कुमार के साथ खुद भी चारपानी गांव में पहुंचे। थानाध्यक्ष बेलीपार को बुलाकर ग्राम प्रधान की मदद से बाघ को देखने का दावा करने वाले से मुलाकात की कोशिश की। इसमें कामयाबी न मिलने पर जहां बाघ की मौजूदगी बताई थी, वहां जाकर पांव के निशान तलाशे, जो नहीं मिले। प्रधान को कहा गया है कि बाघ की मौजूदगी के किसी भी संकेत की जानकारी वन अफसरों को दें, जबकि पुलिस से क्लिप की तकनीकी जांच कराके उसकी हकीकत तक पहुंचने के लिए कहा गया है।
डीएफओ के मुताबिक क्लिप उम्र दराज बाघिन की लग रही है, जिसके साथ बच्चे भी हो सकते हैं।