फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ticket valid for three hours

ट्रेन छूटने के तीन घंटे तक ही टिकट की वैधता

Wed, 03 Feb 2016 12:38 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
ticket valid for three hours
भारतीय रेल की गैर उपनगरीय खंडों पर 199 किलोमीटर तक की दूरी पर अनारक्षित टिकट की वैधता स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद महज तीन घंटे तक ही रहेगी। रेलवे मंत्रालय की ओर से लिए गए निर्णय को एक मार्च से लागू कर दिया जाएगा। टिकटों की वैधता को लेकर बदलाव संबंधी दिशा-निर्देश पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सभी स्टेशनों को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार 199 किलोमीटर तक की दूरी के लिए प्रारंभिक स्टेशन पर ही यूटीएस टिकट जारी किए जाएंगे। जहां तक वापसी यात्रा की वैधता का सवाल है, 199 किलोमीटर की दूरी तक के लिए यह सुविधा नहीं मिलेगी। एक्सेस फेयर टिकट के मामले में भी बदलाव किया गया है। 199 किलोमीटर की दूरी तक ऐसे टिकटों के जारी करने का समय या गंतव्य के लिए ट्रेन के छूटने का समय (जो भी बाद में हो) तक होगी। हालांकि 200 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी के लिए वर्तमान प्रावधान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके तहत तीन दिन पहले अग्रिम बुकिंग की सुविधा भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


पाटलिपुत्र तक जाएगी गोरखपुर-सोनपुर पैंसेंजर
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मुजफ्फरपुर से होकर जाने वाले गोरखपुर-सोनपुर सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार पाटलिपुत्र तक कर दिया गया है। यह गाड़ी सोनपुर से शाम चार बजकर 50 मिनट पर चलकर शाम पांच बजकर दस मिनट पर पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी पाटलिपुत्र से दोपहर 11 बजकर 25 मिनट पर चलकर 11 बजकर 55 मिनट पर सोनपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed