{"_id":"5dd1481c8ebc3e54d979791e","slug":"three-trucks-indian-goat-recovered-in-nepal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रकों पर लदे भारतीय बकरे नेपाल में बरामद, पोखरा काठमांडू भेजे जाने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रकों पर लदे भारतीय बकरे नेपाल में बरामद, पोखरा काठमांडू भेजे जाने की थी योजना
Sun, 17 Nov 2019 06:49 PM IST
Avdhesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 17 Nov 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
बरामद बकरों से भरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से नेपाल जा रहे तीन ट्रक बकरे नेपाल शसस्त्र पुलिस ने सूचना के आधार पर बुटवल के देवदह नगर पालिका के पास बरामद कर मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बरामद बकरे पोखरा काठमांडू भेजे जाने की योजना थी।
शसस्त्र पुलिस डीएसपी मान बहादुर शाही ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भारत से तस्करी कर बड़ी संख्या में बकरे रुपनदेही जिले के बुटवल देवदह नगर पालिका वार्ड नंबर 9 में डंप किए गए हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचकर तीन ट्रकों पर लदे 678 बकरों को बरामद कर गाड़ी सहित कब्जे में लिया गया।
मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ में पता चला कि सभी बकरे भारत नेपाल सीमा सोनौली और खनुवा के पगडंडियों से पैदल ही 30 किलोमीटर चलकर पहुंचाए गए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद ट्रक सीज कर भैरहवा कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।

भारतीय बकरों पर नेपाल ने लगा रखी है रोक
नेपाल सरकार ने स्वास्थ्य परीक्षण का हवाला देकर भारतीय बकरों के आयात पर रोक लगा रखी है। दशहरे पर्व पर इसकी खपत को लेकर सभी भारतीय नाकों से बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी हुई थी। उसके बाद भी लगातार अभी जारी है। भारत नेपाल सीमा सोनौली सहित जनपद की खुली सीमा का लाभ उठाकर तस्कर पगडंडियों के रास्ते बकरी चराने का मौका पाकर सरहद पार करा देते हैं।
करीब दस महीने पूर्व नेपाल सरकार ने भारतीय बकरों को स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर भारत से इसके आयात पर रोक लगा दी थी। इधर नेपाल में इसकी खपत को देखते हुए सरहद से इसकी तस्करी शुरू हो गई है। नेपाल के काठमांडू और पोखरा में आम आदमी इसका मांस प्रति किलो एक हजार में खरीद रहे हैं। उसके बाद भी पर्याप्त मात्रा में यह उपलब्ध नहीं है।
नेपाल भैरहवा कस्टम कार्यालय चीफ कमल भटराई ने बताया कि बकरे के आयात के लिए सरकार की तरफ से एनिमल क्वारेंटाइन प्रमाण पत्र की जांच के बाद ही बकरे को पास करने की अनुमति मिली है। सोनौली बार्डर पर दोनों तरफ इसका कार्यालय नहीं है।
शसस्त्र पुलिस डीएसपी रुपनदेही ने बताया कि पकड़े गए भारतीय बकरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम को सौप दिया गया है। इसके बाद की कार्रवाई कस्टम को करनी है।