फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three student suspended

छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा, तीन छात्र निलंबित

Sat, 10 Aug 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
three student suspended
छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा, तीन छात्र निलंबित
विज्ञापन

पीपीगंज (गोरखपुर)। इलाके के एक स्कूल में पढ़ने जा रही आठवीं की छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन किशोरों ने एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। स्कूल के बाहर ही बवाल होने की सूचना पर स्कूल प्रबंधक ने बीच बचाव की कोशिश की तो शोहदों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। स्कूल के स्टाफ ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों बापू इंटर कॉलेज के छात्र हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने तीनों छात्रों को निलंबित कर दिया है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पीपीगंज में बापू इंटर कॉलेज के पास ही एक पब्लिक स्कूल है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे यहां कक्षा आठ की कुछ छात्राएं बापू इंटर कॉलेज के सामने से गुजर रहीं थीं। इस दौरान इंटर कॉलेज के आधा दर्जन छात्रों ने अभद्र टिप्पणी शुरू कर दी। छात्राओं और उनके विद्यालय के छात्र विक्रांत सिंह ने इसका विरोध किया तो बापू इंटर कॉलेज के मनबढ़ छात्रों ने विक्रांत की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गंगा सागर त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर मनबढ़ छात्रों को समझाने की कोशिश की। इसपर मनबढ़ों के समर्थन में कई और छात्र आ गए और प्रबंधक से उलझ गए। प्रबंधक गंगा सागर त्रिपाठी ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने तीन छात्रों को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान थानेदार ने सड़क के किनारे खड़ी दर्जनों लावारिस साइकिलों को ट्रैक्टर ट्राली से उठवाकर थाने भेजवा दिया। विक्रांत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोजाना करते हैं अभद्र टिप्पणी
पब्लिक स्कूल की छात्राओं की मानें तो आए दिन बापू इंटर कॉलेज के छात्र अभद्र टिप्पणी करते हैं। स्कूल के सामने से गुजरते समय फब्तियां कसते हैं। वे रोजाना ही उनकी बातों पर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तो कभी नहीं दिखा एंटी रोमियो अभियान
छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिले भर में एंटी रोमियो टीम गठित तो है मगर चंद दिन के दिखावे के अलावा इसका असर नहीं सामने आता है। बापू इंटर कॉलेज के आसपास रोजाना ही शोहदे एकत्र होते हैं, यदि एक दिन भी अभियान चला होता है तो शायद शुक्रवार की घटना नहीं होती। नियमानुसार स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस की मौजूदगी आसपास होना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं ना हों।

अनुशासनहीनता के आरोप में तीन छात्रों को निलंबित किया गया है। किसी भी सूरत में अनुशासन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, बापू इंटर कॉलेज
मामले की गंभीरता से जांच का आदेश दिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed