फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three STP build in the Rapti river

राप्ती में गंदा पानी रोकने की तैयारी, तीन एसटीपी बनेगा

Fri, 04 Dec 2015 02:07 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी में गिरने वाले नालों के पानी को साफ करने के लिए तीन एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनेगा। इस पर तकरीबन 433 करोड़ रुपये की लागत आएगी। फिलहाल दो एसटीपी बनाने के लिए 360 करोड़ रुपये का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) प्रदेश सरकार के माध्यम से नमामि गंगा योजना के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। 73 करोड़ रुपये की लागत वाले तीसरे एसटीपी को बाद में बनाने की योजना है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेेत्र के 230 नाले-नालियों का पानी रामगढ़ताल के साथ राप्ती नदी में गिरता है। रामगढ़ताल में गिरने वाले पानी को साफ करने के लिए बनाए गए दो एसटीपी ने काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन राप्ती नदी में सीवेज सीधा गिरता है। एनजीटी की सख्ती के बाद राप्ती नदी में गिरने वाले नालों के पानी को शुद्ध करने के लिए तीन एसटीपी बनाए जाएंगे। जल निगम ने शहर के नाले नालियों के पानी के ट्रीटमेंट के लिए तीन एसटीपी का डीपीआर तैयार किया है। ये एसटीपी सुभाष चंद्र बोस नगर, महेवा और फर्टिलाइजर के पीछे बनाया जाएगा। इनके निर्माण पर 432.80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता डीपी मिश्रा ने बताया कि रेलवे लाइन के पार होने से तीसरे एसटीपी में थोड़ी तकनीकी दिक्कत है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। इसे फर्टिलाइजर फैक्टरी जोन का नाम दिया गया है। इसके लिए अलग एसटीपी का प्रावधान किया गया है। फर्टिलाइजर फैक्टरी के पीछे इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी का कहना है कि फिलहाल दो एसटीपी बनाने के लिए 359.80 करोड़ रुपये का डीपीआर प्रदेश शासन के माध्यम से नमामि गंगे योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार को भेजा गया है। दोनों एसटीपी से 81 एमएलडी (मिलियन लीटर/ दिन) सीवेज को साफ किया जाएगा। तीसरे एसटीपी की क्षमता 54 एमएलडी की होगी। इसके अंतर्गत सीवेज पंपिंग स्टेशनों के साथ साथ 1361 किलोमीटर सीवर नेटवर्क का भी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed