{"_id":"58d53e974f1c1ba06e1a4507","slug":"three-safe-house-is-formed-for-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के लिए तैयार किए गए तीन सेफ हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के लिए तैयार किए गए तीन सेफ हाउस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। सीएम के लिए चार सेफ हाउस तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस भी तैयार कर दी गई है, जिसमें जीवन रक्षक दवाइयों के साथ उनका ब्लड ग्रुप बी. पॉजिटिव भी सुरक्षित कर लिया है। सीएमओ ने सभी डॉक्टरों व स्टाफ को अलर्ट कर दिया है।
शनिवार को सीएम की सुरक्षा को लेकर जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिीसिया विभाग व गोरखनाथ चिकित्सालय में सेफ हाउस बनाया गया है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि इमरजेंसी के लिए सभी सरकारी अस्पतालों पर एक-एक एंबुलेंस तैयार कर रखा गया है। वहीं सीएम के काफिले के लिए एक एंबुलेंस अलग से रखी गई है। इसमें एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, एक लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई गई है।
इमरजेंसी में भी किया गया बेड आरक्षित
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 30 बेड तो मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में भी 20 बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कहना है कि सभी डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही एक ओटी को भी सील किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं सीएम
जिला अस्पताल में सीएम के संभावित दौरे को लेकर अस्पताल प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए जहां कहीं भी कमियां दिखाई दे रही हैं उसे सुधारने में अस्पताल प्रशासन लगा हुआ। साफ-सफाई से लेकर तमाम जरूरी सामानों को उपलब्ध करा दिया गया है।
1361 पुलिस के साथ ही छह कंपनी पीएसी संभालेगी सुरक्षा
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद गोरखपुर आ रहे आदित्यनाथ योगी की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा के लिए जिले के साथ ही जोन के अन्य जनपद से भी पुलिस बुलाई गई है। सबको ड्यूटी समझाने के साथ ही आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने जिम्मेदार अफसरों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि सीएम की सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। मंदिर से लेकर उनके आने जाने वाले सभी रास्तों पर खुद जाकर चेकिंग करने के साथ ही बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस वालों को समय से पहुंचने का निर्देश दे दिया गया है। यही नहीं पुलिस लाइंस में भी फोर्स रिजर्व में रखी गई है।
ये संभालेंगे सुरक्षा
एडिशनल एसपी 4
सीओ 22
एसओ 54
दरोगा 150
महिला दरोगा 8
सिपाही 1000
महिला सिपाही 65
यातायात दरोगा 8
यातायात सिपाही 50
पीएसी 6 कंपनी