{"_id":"5d6c30b68ebc3e01376a7d9b","slug":"three-persons-beaten-by-public-gorakhpur-city-news-gkp3199036147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को बच्चा चोरी के आरोप में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों को बच्चा चोरी के आरोप में पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन और को बच्चा चोरी के आरोप में पीटा
गोरखपुर। बच्चा चोरी के अफवाह के बीच रविवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फिर तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। गोरखनाथ इलाके में एक विक्षिप्त को भीड़ ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कैंपियरगंज में बच्चा चोरी के आरोप में एक परिवार के तीन लोगों को पीटने और बोलेरो क्षतिग्रस्त करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गोरखनाथ में तरंग क्रॉसिंग के पास एक अधेड़ भीख मांग रहा था। इस दौरान उधर से गुजर रहे बच्चों से वह बात करने लगा। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके बच्चा चोर होने की बात कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते-देखते ही भीड़ एकत्र हो गई और भिखारी को पीटने लगी। 100 नंबर पर इसकी सूचना मिलने पर पहुंची गोरखनाथ और कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से उसे भीड़ से निकालकर अपनी सुरक्षा में लिया। पूछताछ में पता चला कि गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी इलाके में वह रहता है और भीख मांग कर जीवन यापन करता है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
चिलुआताल प्रतिनिधि से मिली एक अन्य खबर के अनुसार क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शाम को नशे में धुत एक युवक भटक रहा था। उसकी हरकत देख गांव में उसके बच्चा चोर होने की अफवाह फैल गई। कुछ ही देर में गांव के लोग एकत्र हो गए और युवक को पीटने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से बचाया। बाद में उसकी पहचान चिलुआताल क्षेत्र के ही मानबेला निवासी हसमत के पुत्र जीतू के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक फुटहवा इनार में सरदारनगर रोड पर स्थित एक घर के पीछे सात वर्षीय बच्चा खेल रहा था। इसी बीच 40 वर्षीय युवक उसके पास पहुंचा और बताया कि वह बहुत मुश्किल में है। उसने बच्चे से मदद करने की बात कहते हुए 60 रुपये की मांग की। बच्चा अपनी मां से रुपये मांगने गया तो वह उसके साथ युवक के पास पहुंची। युवक ने उनसे भी 60 रुपये मांगे तो उन्होंने उससे घर के सामने आने को कहा। उसके घर के सामने आते ही बच्चे की मां ने युवक के बच्चा चोर होने का शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद एकत्र हुई भीड़ ने उसे पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। जहां पूछताछ में उसकी पहचान गौरी बाजार देवरिया के लबकनी निवासी धर्मार्थ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक विक्षिप्त है। कैंपियरगंज पुलिस ने चार लोगों को जेल भेजा है। जिनकी पहचान महेंद्र, राकेश, भरथरी, संजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।