फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three more patients of dengue are found in district hospital

डेंगू के तीन और मरीज मिले

Thu, 15 Sep 2016 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Sep 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Three more patients of dengue are found in district hospital
dengue
पिछले 24 घंटे में डेंगू के तीन और नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल के पैथॉलोजी में नौ मरीजों का एलाइजा टेस्ट किया गया जिसमें तीन में डेंगू की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन

 पखवाड़े भर से चढ़ते-उतरते तापमान के साथ ही डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को जिला अस्पताल के पैथॉलाजी में नौ मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराया गया। जांच में खजनी निवासी मनीष त्रिपाठी पुत्र संतोष कुमार त्रिपाठी, कैंट क्षेत्र के पुलिस लाइन आवास में रहने वाले विजय कुमार पुत्र रमेश और महराजगंज जिले घुघली निवासी अजय पुत्र राम सकल में डेंगू की पुष्टि हुई है। अजय का उपचार जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में और अन्य मरीजों का शहर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने कहा कि डेंगू मरीजों को लिए वार्ड में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध है। डॉक्टरों और कर्मचारियों को एलर्ट किया गया है। दवाएं और जरूरत के सामान उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 15 में डेंगू की पुष्टि

जिला अस्पताल में अब तक 81 बुखार से पीड़ित मरीजों का एलाइजा टेस्ट पैथालोजी में कराया गया है। इसमें 15 मरीजों में डेंगू मिलने की पुष्टि हो चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि लोग सावधानी बरते और झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed