{"_id":"57daa81c4f1c1bd136d477c1","slug":"three-more-patients-of-dengue-are-found-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन और मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Sep 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
dengue
पिछले 24 घंटे में डेंगू के तीन और नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल के पैथॉलोजी में नौ मरीजों का एलाइजा टेस्ट किया गया जिसमें तीन में डेंगू की पुष्टि हुई।
पखवाड़े भर से चढ़ते-उतरते तापमान के साथ ही डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।
गुरुवार को जिला अस्पताल के पैथॉलाजी में नौ मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराया गया। जांच में खजनी निवासी मनीष त्रिपाठी पुत्र संतोष कुमार त्रिपाठी, कैंट क्षेत्र के पुलिस लाइन आवास में रहने वाले विजय कुमार पुत्र रमेश और महराजगंज जिले घुघली निवासी अजय पुत्र राम सकल में डेंगू की पुष्टि हुई है। अजय का उपचार जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में और अन्य मरीजों का शहर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने कहा कि डेंगू मरीजों को लिए वार्ड में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध है। डॉक्टरों और कर्मचारियों को एलर्ट किया गया है। दवाएं और जरूरत के सामान उपलब्ध है।