फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three lakh rupees fine charged by nagar nigam

मकान पर विज्ञापन लगाया, देना होगा 3 लाख

Sun, 21 May 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 21 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees fine charged by nagar nigam
नगर ‌न‌िगम। - फोटो : Amar Ujala
अपने मकान की छत या दीवारों पर विज्ञापन लगवाने पर सात मकान मालिकों को करीब छह लाख रुपये विज्ञापन के टैक्स के रूप देना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान ऐसे सात मकान मालिकों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त इन सभी पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। टैक्स और जुर्माना की रकम अदा नहीं करने के पर इन सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नगर निगम गोरखपुर की विज्ञापन नियमावली लागू होने के बाद नगर निगम क्षेत्र में किसी भी तरह का विज्ञापन लगाने या लगवाने पर टैक्स का प्रावधान किया गया है। इसके तहत नगरीय क्षेत्र के किसी भी मकान की छत या दीवारों पर विज्ञापन लगाने पर मकान मालिक को इस विज्ञापन के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। कुछ दिन पूर्व नगर निगम की ओर से विज्ञापन प्रकाशित कर ऐसे सभी मकान मालिकों को अपने मकान की छतों या दीवारों पर लगे विज्ञापन की जानकारी देने का आदेश दिया गया था, लेकिन किसी की ओर से इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित कर ऐसे मालिकों से विज्ञापन का टैक्स लेने के लिए नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम ने गणेश चौराहे के पास के ऐसे मकान मालिकों को जिन्होंने अपनी छत या दीवारों पर विज्ञापन लगा रखा है, उन्हें नोटिस जारी किया। विज्ञापन, होर्डिंग के आकार के हिसाब से इन पर टैक्स निर्धारित किया गया। एक मकान मालिक पर तो टैक्स के रूप में तीन लाख रुपये लगाया गया। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। टैक्स और जुर्माना समेत कुल 3.05 लाख रुपये का नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की टीम ने ऐसे सात मकान मालिकों पर करीब छह लाख रुपये का टैक्स निर्धारित किया गया। साथ ही कुल 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त बीएन सिंह, सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र के अलावा अखिलेश श्रीवास्तव, पीएन गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, ज्ञान पांडेय, अवध किशोर शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed