फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three died in gorakhpur

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, लोहे के दरवाजे में करंट आने से मां-बाप और बेटे की मौत

Thu, 26 Sep 2019 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
three died in gorakhpur
भटहट में तार की चपेट में आने से हुई मौत के बाद रोते बिलखती महिलाएं।
गोरखपुर के भटहट के गुलरिहा इलाके के जैनपुर के सियारामपुर टोला में मकान में लगे लोहे के मुख्य दरवाजे में करंट आने से बेटे और मां-बाप और की मौत हो गई। बेटे को बचाने में पिता और फिर पति को बचाने में पत्नी करंट से चिपक गईं। शोर सुनकर घर में मौजूद भाई बहन भी बचाने गए और झुलस गए। एक लड़की को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि एक लड़का मामूली रूप से झुलसा है। हादसे की खबर पाकर आसपास के लोग जुट गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था।
विज्ञापन


खेती किसानी करने वाले शंभू निषाद (52) का दसवीं में पढ़ने वाला छोटा बेटा अजय (16) बुधवार की शाम घर से निकल रहा था। इसी दौरान मुख्य दरवाजे के ऊपर कटे तार से करंट आ गया था जिसकी चपेट में आने से वह चिल्लाने लगा। उसे चिपका देख शंभू निषाद दौड़े और बिजली से चिपक गए। फिर पत्नी कुसुम देवी (52) दोनों को बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आ गईं जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बचाने में बेटी प्रतिभा (22) और बेटा उमेश (20) भी झुलस गए। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने मेन स्विच से बिजली बंद की फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शंभू, अजय और कुसुम को मृत घोषित कर दिया। प्रतिभा का उपचार चल रहा है और उमेश मामूली रूप से जख्मी हुआ था।
विज्ञापन


पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था अजय
शंभू के तीन बेटे और दो बेटी हैं। अजय तीसरे नंबर पर था। बड़ी बेटी प्रतिभा भी जख्मी है। उमेश, अखिलेश और रीना का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के समय सभी अंदर के कमरे में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार कटने की वजह से हुआ है हादसा
मुख्य गेट के पास से ही वायरिंग का तार गुजरा था। जो मामूली रूप से कटा था। उसी के वजह से गेट में करंट आ गया फिर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मौत की खबर से आसपास के इलाके में भी मातम छा गया।


मेडिकल कॉलेज में रिश्तेदारों का जमावड़ा
हादसे की खबर पाते ही रिश्तेदार और शुभचिंतक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज में भीड़ एकत्र होने की वजह से पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी और शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed