{"_id":"5d31c8b48ebc3e6c990bc182","slug":"three-children-died-due-to-drowning-in-a-drains-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: नाले में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, घर से तीनों गईं थीं बकरी चराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: नाले में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, घर से तीनों गईं थीं बकरी चराने
Fri, 19 Jul 2019 07:12 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 19 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव में शुक्रवार को नाले में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। तीनों बालिकाएं बकरी चराने गईं थीं। उसी दौरान नाले में नहाने चलीं गईं।
तीनों बालिकाओं को डूबता देख गांव के दूसरे बच्चों ने गांव जाकर शोर मचाया। लेकिन, जब तक गांव के लोग पहुंचते तीनों नाले में डूब चुकीं थीं। उनका शव नाले से निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन बालिकाओं की मौत से गांव में हाहाकार मचा है।
परसोहिया गांव निवासी सबलू की बेटी सुमन (10), रामकेश की बेटी प्रीती (10) और रामसुभग की पुत्री सुनैना शुक्रवार की सुबह बारिश के चलते स्कूल नहीं गईं। तीनों का घर आसपास ही है और हम उम्र होने से साथ ही खेलती थीं।
विज्ञापन
कक्षा दो में पढ़ने वाली सुनैना व कक्षा तीन की छात्रा प्रीती गांव के प्राइमरी स्कूल में जबकि सुमन भगौसा चौराहा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी। घरवालों के अनुसार सुबह 10 बजे तीनों अपने-अपने घर से बकरी चराने के लिए गईं।

एक घंटे बाद गांव से थोड़ी दूर पर स्थित बरसाती नाले में तीनों नहाते समय डूबने लगीं। नाले के करीब और बच्चे भी मौजूद थे। बच्चों की सूचना पर घरवालों के पहुंचने से पहले ही तीनों बालिकाएं डूब चुकीं थीं।
नाले में कुछ देर तलाशी के बाद तीनों का शव बाहर निकाला गया। बालिकाओं के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया।
नाले में कुछ देर तलाशी के बाद तीनों का शव बाहर निकाला गया। बालिकाओं के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया।