फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three building are seazed for illegal parking

रेस्टोरेंट के बेसमेंट सहित तीन व्यावसायिक भवन सील

Wed, 27 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 27 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
three building are seazed for illegal parking
पार्किंग - फोटो : amar ujala
शहर में पार्किंग को लेकर जीडीए ने एक बार फिर अभियान छेड़ दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय के निर्देश पर अधिकारियों ने मंगलवार को सिटी मॉल रोड पर एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट सहित तीन निर्माणाधीन व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया। आर्यनगर में बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए बन रहे दो व्यावसायिक भवनों को भी सील किया गया।
विज्ञापन


जीडीए के सहायक अभियंता राकेश प्रताप के नेतृत्व में मंगलवार को टीम सबसे पहले गोलघर में मोती महल रेस्टोरेंट पहुंची। टीम को यहां बेसमेंट में जेनरेटर चलता मिला। जांच पड़ताल के बाद अधिकारियों ने बेसमेंट सील कर दिया। इसके बाद जीडीए की टीम आर्यनगर में दुर्गा मंदिर के सामने निर्माणाधीन व्यावसायिक प्रतिष्ठान पहुंची। यहां निर्माण करा रहे राकेश कुमार से जब टीम ने मानचित्र मांगा, तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन


इसी प्रकार आर्यनगर वार्ड में चरनलाल चौराहे के पास संजय अग्रवाल द्वारा भी बगैर मानचित्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठान का निर्माण कराया जा रहा था, टीम ने उसे भी सील कर दिया। सहायक अभियंता राकेश प्रताप ने बताया कि पार्किंगविहीन व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अवैध निर्माण चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके खिलाफ  कार्रवाई की जा रही है। अभियान में सहायक अभियंता एसपी अरविंद, अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह, रंजीत सिंह आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed