फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Threatened letter thrown in the name of IS in temple

मंदिर में हड्डियों से भरा पैकेट मिलने से गांव में तनाव, आईएस के नाम से फेंका धमकी भरा खत

Thu, 22 Aug 2019 11:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Aug 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Threatened letter thrown in the name of IS in temple
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के नेता सुरहुरवां गांव के शिव मंदिर परिसर में हड्डियों से भरा पैकेट बुधवार की रात में किसी ने फेंक कर माहौल खराब करने की कोशिश की। यही नहीं मंदिर परिसर में आईएस के नाम से धमकी भरा खत भी मिला है। 
विज्ञापन


जिसमें एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। वैसे इस मसले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर बनी हुई है। वहीं हियुवा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन


नेता सुरहुरवां गांव में गुरूवार की सुबह मंदिर की ओर गए गांव के एक व्यक्ति ने हड्डियों से भरा पैकेट देखा तो इसकी जानकारी पुजारी समेत गांव के अन्य लोगों को दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर हड्डियों से भरा पैकेट कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी भरा खत भी मिला है जिसपर आईएस लिखा है। पत्र में एक समुदाय के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर धमकी दी गई है। गांव के लोगों ने कहा कि पिछले साल होलिका दहन स्थल को लेकर हंगामा हुआ था। 

किसी तरह पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया था। इस वर्ष भी मंदिर में हड्डियों का पैकेट फेंक कर शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर बनी हुई है। 

हिन्दु युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि किसी भी धर्म संप्रदाय के खिलाफ अपमानजक भाषा का प्रयोग करना बेहद निंदनीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

मंदिर में हड्डियों को फेंक कर सामाजिक समरसता को खराब करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें नहीं तो उच्चाधिकारियों तक शिकायत की जाएगी। 

सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। सूचना मिलते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही गांव के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया गया है। ऐसा कृत्य करने वालों की तलाश की जा रही है इस मामले में जो भी कसूरवार मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed