{"_id":"5d939b998ebc3e01307726ba","slug":"thirty-kg-polythene-found-in-postmortem-of-three-dead-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा उपवन में तीन गायों की मौत, पेट से निकली 30 किलो पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा उपवन में तीन गायों की मौत, पेट से निकली 30 किलो पॉलीथिन
Wed, 02 Oct 2019 12:01 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महेवा स्थित कान्हा उपवन में तीन गायों की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया था। उनके पेट से करीब 30 किलो पॉलिथीन निकला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत की वजह उनके पेट में मिली यह पॉलिथीन ही है।
विज्ञापन
गायों की मौत की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर जयंत नार्लीकर, मेयर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के साथ कान्हा उपवन पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टरों की टीम भी पहुंची। करीब 2 घंटे तक चले पोस्टमार्टम में गायों के पेट से तकरीबन 30 किलो पॉलिथीन निकाली गई।
विज्ञापन
डॉक्टर के अनुसार यही उनकी मौत की वजह थी। इसके बाद कमिश्नर ने नगर आयुक्त को पॉलिथीन पर सख्ती से लगाम लगाने का निर्देश दिए है। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में गायों की मौत इतनी मात्रा में पॉलिथीन उनके पेट से मिलने की वजह से हुई है।
विज्ञापन