{"_id":"5d3cb72e8ebc3e6cfd1896c5","slug":"theft-in-car-gorakhpur-city-news-gkp3155493143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग उड़ाया
चिलुआताल (गोरखपुर)। बरगदवां पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार उचक्कों ने कार का शीशा तोड़ा और फिर बातों में उलझाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कार सवारों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं एक युवक भागकर बरगदवां चौकी भी पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र बनकटी इटानिया निवासी मोहम्मद इस्तियाक अपने भांजे नूर आलम के साथ निजी काम से पीपीगंज जा रहे थे। अभी बरगदवां के पास पहुंचे थे कि उचक्के ने कार के पिछले शीशे पर किसी नुकीली चीज से मार दिया। कार में तेज आवाज होने पर कार रोक दी और नूर आलम नीचे उतरकर पीछे की ओर जाने लगा। इसी दौरान एक युवक आया और बोला कि आगे के पहिया से हवा निकल रहा है। इस पर नूर आलम आगे जाकर देखने लगा। इसी दौरान युवक पीछे से रुपयों से भरा बैग लेकर भागने लगा। नूर आलम की नजर पड़ी तो दौड़ाने की भी कोशिश की लेकिन तब तक युवक और उसके साथी बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।