फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   theaf stolen 167 rupee

वाह रे चोर! पांच लाख का समान छोड़, 167 रुपये ले गया

Tue, 12 Nov 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
theaf stolen 167 rupee
वाह रे चोर! पांच लाख का समान छोड़, 167 रुपये ले गया
विज्ञापन

गोरखपुर। भगत चौराहे के पास स्थित सत्यम प्रोविजन स्टोर में पहुंचे चोर ने ऐसा काम किया, जिसमें पीड़ित चोरी से ज्यादा लॉक टूटने को लेकर परेशान है। हुआ यूं कि चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसा और नकद 167 रुपये लेकर निकल गया, दुकान में भरे पड़े किशमिश, काजू जैसे सामानों को छुआ भी नहीं। सोमवार सुबह मालिक जब दुकान खोलने आए तो शटर टूटा देखकर परेशान हो गए मगर दुकान के अंदर गए पहुंचे तो हैरत में पड़ गए। महज 167 रुपये की चोरी होने की वजह से उन्हें मलाल लॉक और शटर टूटने का है, क्योंकि उसकी कीमत 800 रुपये की है।

दुकान के मालिक रोज की तरह ही रविवार रात भी दुकान बंद की, ताला ठीक से लगा है, इसे जांचा और घर चले गए। सोमवार सुबह एक पड़ोसी ने उन्हें शटर टूटे होने की जानकारी दी। भागे -भागे दुकान पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से महज 167 रुपये की चोरी हुई थी। अन्य सामानों की जांच की तो पाया कि सब कुछ मौजूद है। फिर उन्होंने शटर के लॉक देखा तो वह पूरी तरह से टूट गया था। उसे बनवाने का खर्चा सोचकर दुकानदार ज्यादा दुखी थे। एहतियातन उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी, मगर तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed