{"_id":"5d7d43f68ebc3e93a170b774","slug":"the-soldier-wife-suicide-in-khorabar-gorakhpur-city-news-gkp321615577","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान की पत्नी की फंदे से लटकती लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान की पत्नी की फंदे से लटकती लाश मिली
विज्ञापन
खोराबार इलाके में सेना के हवलदार की पत्नी के मौत के बाद रोते विलखते परिजन।
सेना के जवान की पत्नी का फंदे से लटकता शव मिला
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार के जंगल सिकरी गांव के भरटोलिया टोले में शनिवार की सुबह अनीता देवी (30) का फंदे से लटकता शव मिला। घर के दूसरे कमरे में तीन बच्चे भी सोए थे। सुबह बच्चों के जगने के बाद घटना की जानकारी हुई। घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे, सिर्फ मुख्य गेट अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या या हत्या के बीच घटना उलझी हुई है। सेना में हवलदार पद पर तैनात पति अमरनाथ शाह ने घर पहुंचने के बाद हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से बिहार के सिवान के नरायनपुर निवासी अमरनाथ शाह थल सेना में हवलदार हैं। उनकी तैनाती इन दिनों बंगलुरू में है। अनीता के तीन बच्चे आदित्य (10), अभिनय (8) और अंश (5) हैं। शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब पति और पत्नी के बीच मोबाइल पर बात हो रहा था। बच्चों के मुताबिक, पिता से बात करने के दौरान ही अनीता दूसरे कमरे में चली गई थीं और वे सो गए। सुबह उठे तो कमरे में उनका शव लटक रहा था।
सुबह उन्होंने ही पड़ोसी को घटना की जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दो बजे के करीब पहुंचे पति ने बताया कि रात में पत्नी से बात हुई थी। वह खुश थी। वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती। हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया है। हालांकि वह यह नहीं बता पा रहे हैं कि अनीता की हत्या किसने और क्यों की। खोराबार इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।