फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The patients face problem for X-ray in medical college

डिजिटल एक्सरे ठप, नॉर्मल एक्सरे की प्लेट खत्म

Tue, 02 Feb 2016 08:22 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
The patients face problem for X-ray in medical college
मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कराने आए मरीजों की परेशानी बढ़ गई। अचानक तकनीकी खराबी की वजह से डिजिटल एक्सरे मशीन बंद हो गई तो दूसरी तरफ नॉर्मल एक्सरे की प्लेट खत्म होने से उसका भी काम ठप रहा। दोनों ही जगहों पर एक्सरे के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। अचानक मरीजों को मशीन की खराबी की बात बताई गई तो वह भड़क गए और हंगामा करने लगे। बाद में उनका यूजर चार्ज लौटाया गया। इसके लिए भी मरीज व तीमारदार घंटों लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन


बजट के अभाव में आए दिन एक्सरे प्लेट खत्म हो रही हैं जबकि अभी दो दिन पहले ही इन्हें मंगवाया गया था।  मरीजों की परेशानी को देखते हुए डिजिटल एक्सरे की मदद से उन्हें राहत दी गई। लेकिन, मंगलवार को तकनीकी गड़गबड़ी की वजह से वह भी बंद हो गई। इससे उन मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई जो एक्सरे कराने के लिए कई घंटों से लाइन में लगे थे। बाद में उनका यूजर चार्ज लौटा दिया गया। डिजिटल एक्सरे मशीन को ठीक कराने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इंजीनियर को जानकारी दे दी गई है ताकि मशीन को जल्द ठीक किया जा सके। वहीं खत्म एक्सरे प्लेट को जल्द मंगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बेमतलब रहा लाइन लगाना
मशीन खराब होने के बाद भी तुरंत जानकारी नहीं दी गई और मरीज लाइन लगाकर खड़े रहे। पैर का एक्सरे कराने आया था इससे परेशान ही होना पड़ा।
- सत्यनारायण मिश्र, खजरी

यूजर चार्ज के लिए भी दौड़े
मशीन खराब होने के बाद बोला गया कि जांच नहीं होगी जाकर यूजर चार्ज ले लीजिए। इसके लिए भी कई जगह जाना पड़ा। आए दिन यही होता है।
- विपिन राय, झंगहा

डिजिटल एक्सरे मशीन को जल्द ठीक करा लिया जाएगा। एक्सरे प्लेट मंगवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों मशीनों से जांच होने लगेगी।
- प्रो. राम कुमार, एसआईसी, नेहरू चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed