{"_id":"57fa5c094f1c1b695228e085","slug":"the-number-of-dengue-patients-are-crossed-over-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ के पार पहुंचा डेंगू रोगियों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ के पार पहुंचा डेंगू रोगियों का आंकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 09 Oct 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 18 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। ये मरीज शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती हैं। उधर, जिला अस्पताल में संदेह के आधार पर भर्ती दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें डेंगू वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। इन मरीजों के सामने आने के बाद डेंगू रोगियों का आंकड़ा 100 के पार जा चुका है। अब तक 105 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
डेंगू को लेकर गत दिनों प्रदेश के सभी सीएमओ को शासन ने सही रिपोर्टिंग के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्राइवेट अस्पतालों पर भी सख्ती हुई है। स्वास्थ्य महकमे की टीम सैंपल लेने पहुंच रही है। शनिवार को निजी अस्पताल से 18 सैंपल लिए गए। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में हुई जांच में 16 में डेंगू की पुष्टि हुई। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती गोरखपुर के नखास की अफसरी और देवरिया की दीक्षा पांडेय में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
इसके अलावा जिन मरीजों की जांच कराई गई है उनमें बड़हलगंज के रोहित, धर्मेंद्र, अशोक, रविशंकर, पवन, आनंद, विशाल, देवरिया के दिवाकर, रवि प्रकाश पांडेय, धीरज कुमार, अभिषेक, राजेश यादव, हर्ष, सत्यदेव राय, रवि सिंह, माया बाजार के विशाल चौधरी, दोहरीघाट के संतोष कुमार, संतकबीनगर के हरि गोविंद राय, बिहार के झीनकू राम शामिल हैं।
विज्ञापन
डेंगू को लेकर विभाग सतर्क है। कई टीमें लगाई गई हैं। जिस निजी अस्पताल से सूचनाएं आ रही हैं, उनकी भी जांच कराई जा रही है।
- डॉ. रवींद्र कुमार, सीएमओ