फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The match of UP and Vidarbh in Vijay marchent tournament is declared draw

ड्रा मैच में मेजबान यूपी को तीन अंक

Fri, 16 Dec 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Dec 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
The match of UP and Vidarbh in Vijay marchent tournament is declared draw
बैटिंग करता विदर्भ का ‌खिलाड़ी । - फोटो : Rajesh Kumar
मेजबान यूपी और विदर्भ के बीच विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 क्रिकेट मैच भले ही बिना हार-जीत के समाप्त हो गया हो, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर यूपी ने महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल कर लिए। अंतिम दिन जहां मंदार की अगुवाई में विदर्भ के बल्लेबाजों ने धैर्य का परिचय दिया, वहीं यूपी के गेंदबाजों में वह आक्रामकता नहीं दिखी जो पहले दो दिन नजर आई थी। दोनों कप्तानों की सहमति से जब मैच ड्रा घोषित किया गया, उस समय विदर्भ ने चार विकेट पर 93 रन बनाए थे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे क्रिकेट मैदान पर सेंट्रल जोन के तहत खेले गए इस तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन विदर्भ ने दूसरे दिन के खेल (एक रन पर दो विकेट) का आगाज किया। हालांकि तीसरे दिन भी मौसम की खराब से मैच तीन घंटे देर से लंच के बाद शुरू हुआ। अमन धनकर और अमन मोखाडे बल्लेबाजी करने उतरे। 19 गेंदों का सामना करने के बाद भी अमन धनकर खाता नहीं खोल सके और यूपी टीम के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि अमन मोखाडे 12 रनों पर वासुदेव के थ्रो पर रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाज मंदार महाले और श्रीयोग पवार की जोड़ी ने यूपी के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। मंदार ने 140 गेंदों का सामना किया और नौ चौके तथा एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। उन्हें श्रीयोग पवार ने 11 रन बनाकर अच्छा साथ दिया। मैच में परिणाम की संभावना न देख दोनों कप्तानों ने आपसी सहमति से मैच ड्रा घोषित कर दिया। मैच के बाद मंदार ने बताया कि उन्होंने विकेट पर उतरते समय ही सोच रखा था कि टिककर खेलना है। ऐसा ही उन्होंने किया भी। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि उनके प्रयास से टीम मैच ड्रा कराने में सफल रही।
विज्ञापन


पहली पारी में 205 रनों की बढ़त के आधार पर मेजबान यूपी को तीन और विदर्भ को एक अंक मिले। मैच के अंपायर सदानंद विश्वनाथन और के. रघुराम थे, जबकि रेफरी युवराज सिंह। यूपी अब अपना अगला मैच 25 दिसंबर से जयपुर में राजस्थान के खिलाफ खेलेगी, जबकि विदर्भ की टीम छत्तीसगढ़ का सामना रायपुर में करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभावान खिलाड़ियों को जीसीए ने किया सम्मानित

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने सम्मानित किया। इनमें यूपी के लिए शतक बनाने वाले समीर रिजवी, 10 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी, विदर्भ के लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाले मंदार महाले और सात विकेट लेने वाले रोहित दत्तात्रेय शामिल हैं। इसके अलावा यूपी टीम में स्थान बनाने वाले गोरखपुर के सहजनवां के अंचित यादव को भी स्मृति चिह्न दिया गया। समारोह में जीसीए के गजेंद्रनाथ तिवारी, शफीक सिद्दीकी, पंकज शुक्ला, विशाल पांडेय, सुनील राणा, राजेंद्र प्रसाद, रंजीत यादव, राकेश कन्नौजिया, उमेश कुमार, गुलाम साबिर, संजयन त्रिपाठी, राजीव, कल्यान सिंह, फिरोज, राजीव, अजीत श्रीवास्तव, कमलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed