फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the head of the country village with pradhan

देश का प्रधान ग्राम प्रधानों के साथ : तोमर

Mon, 17 Oct 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 17 Oct 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
the head of the country village with pradhan
गोरखपुर क्लब में ग्राम प्रधानों के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : ‌‌shivharsh
 केंद्रीय ग्रामीण विकास स्वच्छता पेयजल एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के प्रधान गांव के प्रधान के साथ खड़े हैं, फिर उन्हें चिंता किस बात की है। ग्राम प्रधानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संघ के मंडलीय सम्मेलन मेें उन्होंने कहा कि प्रधानों की जो समस्याएं हैं वह राज्य सरकार के चलते हैं। इसके लिए वह राज्य सरकार से बात करेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से जो भी समस्या आड़े आएगी, उसका निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव के विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। पहले 13वें वित्त आयोग में ग्राम पंचायतों को 30 हजार करोड़ रुपये मिलते थे। अब 14वें वित्त आयोग में केंद्र सरकार दो लाख करोड़ दे रही है। इससे गांवों का विकास होगा। प्रधानमंत्री का कहना है कि गांव बढ़ेगा तभी देश बढ़ेगा। देश को बढ़ाने के लिए सभी की भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी हुई है कि प्रधानों के खाते में धन पड़ा है पर वह कार्य नहीं करा सकते क्योंकि राज्य सरकार ने रोक लगाई है। यह निंदनीय है। पीएम कहते हैं कि विकास कराना है तो पंचायतों को धन दिया जाना चाहिए। विकास कार्य प्रधान कराएंगे। संघीय व्यवस्था के चलते केंद्र सरकार राज्य को धन देती है। राज्य सरकार को गांवों को देना होता है। यदि राज्य सरकार ने प्रतिबंध प्रधान के खाते पर लगाया है तो उस पर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। चुनाव के आठ महीने बाद भी यदि प्रधान विकास कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो यह बहुत ही गंभीर विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महंत आदित्यनाथ ने प्रधानों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास कार्य रोक रही है। इसी नाते प्रधानों के खातों पर रोक लगाई गई है। कार्यक्रम को कृष्ण चंद वर्मा, छोटेलाल पासवान, प्रहलाद सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, अशोक पटेल, राजेश कुमार मिश्र, चंद्रप्रकाश यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed