फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the gold chain return by thief

पुलिस का खौफ ः लूटे गए चेन को घर में फेंक गया बदमाश

Thu, 31 Oct 2019 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
the gold chain return by thief
तलाश तेज हुई तो लूटी गई सोने
विज्ञापन

की चेन घर में फेंक गए बदमाश
खोराबार (गोरखपुर)। चेन लुटने के बाद बरामद नहीं होने की फरियाद लेकर तो कई लोग थाने और अफसरों के पास पहुंचते हैं लेकिन बुधवार को एक अजीब ही घटना सामने आई। शायद ऐसा पहली बार हुआ कि लूटी गई सोने की चेन मिलने से खुश दंपती थाने पर पहुंची और पुलिस का शुक्रिया अदा किया। दरअसल, पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने चेन पीड़ित के घर ले जाकर फेंक दिया। हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना 28 अक्तूबर की दोपहर तीन बजे के करीब हुई थी। फल व्यापारी रामश्रय यादव अपनी पत्नी आशा देवी, बेटी पूनम के साथ सूबा बाजार कस्बे में खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर आशा देवी के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने फुटेज हासिल कर बाइक नंबर और चेहरे के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने मंगलवार रात रामश्रय यादव के घर ले जाकर चेन फेंक दिया। बुधवार दोपहर सफाई के दौरान चेन मिल गया। आशा देवी और उनके पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और शुक्रिया अदा करने थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed