{"_id":"57c1a54f4f1c1ba435d4f3bb","slug":"the-flight-of-zoom-airlines-can-be-starts-from-1st-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से उड़ान भरने की तैयारी में जूम एयरलाइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से उड़ान भरने की तैयारी में जूम एयरलाइंस
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 27 Aug 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया और स्पाइस जेट के बाद अब दिल्ली के लिए जल्द ही जूम एयरलाइंस की भी सेवा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट में मौजूदा सुविधाएं और सेटअप स्थापित करने आदि को लेकर 30 अगस्त को जूम एयरलाइंस की टीम गोरखपुर आ रही है। माना जा रहा है कि इसी दिन उड़ान को लेकर अधिकृत घोषणा हो जाएगी। जूम एयरलाइंस के सीईओ और प्रबंध निदेशक कौस्तुभ एम. धर का कहना है कि कंपनी एक नवंबर से गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी में है।
बता दें कि जहां दूसरी कंपनियों की फ्लाइट दिल्ली तक के लिए अमूमन दो घंटे का समय लेती हैं वहीं जूम की फ्लाइट 55 मिनट में गोरखपुर से दिल्ली तक का सफर पूरा कर लेगी। इस विमान सेवा के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली का सफर काफी आसान हो जाएगा। उधर अक्टूबर से विस्तारा एयरलाइंस ने भी दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। मगर कंपनी ने कोई टाइम टेबल नहीं जारी किया है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा की वजह से किराया भी कम होने की उम्मीद है।