{"_id":"9c5e825e7831f815a8bfa3c6182b2e8a","slug":"tet-will-hold-on-toaday-in-33-center-24-thousands-give-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केंद्रों पर टीईटी देंगे 24 हजार अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केंद्रों पर टीईटी देंगे 24 हजार अभ्यर्थी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 33 केंद्र पर 24 हजार अभ्यर्थी आज टीईटी देंगे। 14 सेक्टर में सेंटर को बांटने के साथ ही प्रश्न पत्र ले जाने के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। सुरक्षा में तीन सीओ के साथ ही 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सोमवार दोपहर पुलिस लाइंस में एसएसपी अनंत देव ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। टीईटी
(शिक्षक पात्रता परीक्षा) में केंद्र बनाए गए स्कूल के बारे में जानकारी लेने के साथ ही सुरक्षा प्लान से अवगत कराया। दो पाली में होने वाली परीक्षा की सुरक्षा में तीन सीओ, 14 थानेदार समेत 250 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक चलने वाली प्रथम पाली की परीक्षा में 19332 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक छह केंद्र पर होगी।
इसमें 4836 अभ्यर्थी शामिल होंगे। रेलवे स्टेशन, कचहरी बस स्टेशन, रेलवे बस स्टेशन पर पीएसी के साथ ही घुड़सवार पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात रहेगी।