{"_id":"58b599684f1c1b44598312e5","slug":"tent-destroyed-by-helicopter-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर की हवा से उखड़ा टेंट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर की हवा से उखड़ा टेंट, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
घायल सलीम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी विधानसभा क्षेत्र के महदेवा बाजार में मंगलवार को सभा करने पहुंचे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के हेलीकॉप्टर की तेज हवा से टेंट उखड़ गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। टेंट उखड़ने की वजह से वहां अफरातफरी मच गई।
ग्रामोदय इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद की जनसभा होनी थी। जैसे ही उनका हेलीकाप्टर उतरा, तभी पास में लगा टेंट तेज हवा की वजह से उखड़ गया। इससे वहां मौजूद कौशल्या, अमरजीत और दिनेश घायल हो गए, हालांकि सभी को मामूली चोटे ही आईं, मगर टेंट उखड़ते ही वहां अफरातफरी मच गई। सभी भागने लगे। कार्यकर्ताओं ने लोगों से भगदड़ न करने की अपील की और चोटिल लोगों को पास के अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।
हेलीकॉप्टर देखने के चक्कर में हाथ जख्मी
ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में जहां तेज हवा से टेंट उखड़ गया, वहीं गन्ने का रस निकाल रहे सलीम पुत्र हैदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हेलीकॉप्टर देखने के लिए वह ऊपर की ओर देख रहा था। इसी बीच मशीन में उसका हाथ चला गया। घायल सलीम को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।