फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ten thousand houses

रामगढ़ताल: 500 मीटर के दायरे में आने वाले दस हजार घरों के वजूद पर फैसला 10 फरवरी को

Tue, 10 Dec 2019 12:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2019 12:02 PM IST
सार

  • रामगढ़ताल के 50 मीटर के दायरे में हैं 393 आवास
  • ताल से 500 मीटर के दायरे में हैं 29 बहुमंजिली इमारतें
  • ताल से 500 मीटर के दायरे में हैं पांच हजार इमारतें
  • ताल से 500 मीटर के दायरे में हैं जीडीए की 15 कॉलोनियां जिनमें 4981 फ्लैट-प्लॉट हैं।

विज्ञापन
ten thousand houses
रामगढ़ताल के 150 मीटर के दायरे में नहीं कर सकेंगे निर्माण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामगढ़ताल वेट लैंड मामले के फेर में फंसे 10 हजार से अधिक घरों के वजूद पर  फैसला अब 10 फरवरी को होगा। जीडीए सचिव राम सिंह गौतम के मुताबिक सोमवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में गोरखपुर समेत 12 जिलों से जुड़े मामले में सुनवाई थी।
विज्ञापन


इन जिलों के क्रम में गोरखपुर 11 नंबर पर था। एनजीटी में एक से 10 नंबर तक के जिलों के मामले में सुनवाई हुई जबकि 11 और 12 नंबर पर दर्ज जिलों की सुनवाई की तिथि 10 फरवरी तय कर दी गई।
विज्ञापन


एनजीटी की हाई पावर कमेटी ने ताल के 500 मीटर के दायरे में आने वाले सभी निर्माण को ध्वस्त कराने की सिफारिश की थी जिसके खिलाफ जीडीए ने ट्रिब्यूनल में अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सुनवाई में एनजीटी ने गोरखपुर के रामगढ़ताल समेत प्रदेश के कई जिलों के संबंधित मामलों में पक्ष रखने के लिए सिंचाई विभाग के सचिव को नोडल नामित किया था। बता दें, रामगढ़ताल के 500 मीटर के दायरे में कुल 10403 आवासीय एवं व्यावसायिक इमारतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed