फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teachers on strike in gorakhpur

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार

Sat, 14 Sep 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
teachers on strike in gorakhpur
नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त की गाड़ी नगर निगम गेट के पास खड़ी करने के विरोध में नगर निगम गेट पर प्रदर्?
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

गोरखपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने, प्रेरणा एप से हाजिरी पर रोक लगाने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में धरना दिया। झमाझम बारिश के बावजूद शिक्षक धरनास्थल पर जमे रहे और शासन प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही है। विद्यालयों में सुविधाओं का अभाव है, छात्र नामांकन के अनुपात में शिक्षक कम हैं, ऊपर से गुणवत्तापरक शिक्षा के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अब प्रेरणा एप लाकर तुगलकी फरमान जारी किया गया है। संयोजक डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, समान कार्य के लिए समान वेतनमान की व्यवस्था प्रभावी की जाए। लंबित मांगों की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। मजबूरी में शिक्षकों को अध्यापन कार्य ठप करके आंदोलन पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संचालन करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री श्रीधर मिश्र और माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के मंत्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री राजेश धर दुबे, कोषाध्यक्ष सुंधाशु मोहन सिंह, हरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र ओझा, विपिन दुबे, राजेश पांडेय, अनिल पांडेय, डॉ. गोविंद राय, महेश शुक्ल, अजय कुमार सिंह, राकेश दुबे, रमाकांत तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, अनिल चंद्र, राजेश सिंह, सुखराम, नरेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, जय प्रकाश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का देकर गेट से हटाई नगर आयुक्त की गाड़ी
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकाें के वाहनों से पूरा नगर निगम परिसर भर गया। नगर निगम के अधिकारियों को वाहन अंदर लाने की जगह नहीं मिली तो उन्हें टाउनहाल के मेन गेट पर गाड़ी खड़ी कर दी। शिक्षक इसका विरोध करते हुए मेन गेट पर पहुंचे और नगर आयुक्त की गाड़ी को धक्का देकर गेट से बाहर निकाल दिया। जब इसकी सूचना निगम के अफसरों को मिली तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद शिक्षक सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। शिक्षक दिग्विजयनाथ पांडेय ने कहा कि जानबूझकर गाड़ियां मेन गेट पर खड़ी कर दी गईं। बाद में गाड़ियां मेन गेट से हटीं तो शिक्षकों ने प्रदर्शन खत्म किया।

राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया समर्थन
नगर निगम पार्क में धरना दे रहे शिक्षकों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को बैठक का आयोजन कर अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संयुक्त परिषद शिक्षकों के साथ कदम से कदम मिलाकर हर संभव लड़ाई लड़ने को तैयार है। बैठक में महामंत्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गोविंद, मंडल उपाध्यक्ष भारतेंदु यादव, उमेश चंद्र, इंद्रजीत दुबे, फूलचंद्र मौर्या, अनूप कुमार, इजहार, राजाराम, उमेश, रामधनी पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed