फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teachers fraud in gorakhpur

फर्जी शिक्षक : बर्खास्तगी 32 की, मुकदमा सिर्फ एक

Fri, 27 Sep 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
teachers fraud in gorakhpur
फर्जी शिक्षक : बर्खास्तगी 32 की, मुकदमा सिर्फ एक
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दो साल से चल रही जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद अब तक 32 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं लेकिन मुकदमा अब तक सिर्फ एक ही मामले में दर्ज कराया गया है। जबकि नियमानुसार बर्खास्तगी के बाद तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए था ताकि उस शख्स पर कार्रवाई हो सके जो सरकारी सिस्टम में भीतर तक सेंधमारी कर दूसरे शिक्षकों के दस्तावेज का इस्तेमाल कर सालों से नौकरी कर रहा था। इस आधी अधूरी कार्रवाई को लेकर शिक्षा विभाग भी अब कटघरे में है।
मुकदमा दर्ज कराने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने भी कई बार खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है, मगर इसके बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। जिस वजह से करोड़ों रुपये का वेतन डकारने वाले फर्जी शिक्षकों से रिकवरी तक की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हाल ही में लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी की बैठक में भी प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। मगर इसके बाद भी नतीजा सिफर रहा है। अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं लाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

15 दिन के अंदर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने ब्लॉक में तैनात रहे फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज करा रिपोर्ट तलब की गई है। हर हाल में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed