फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swati Singh blamed to Mayawati and Akhilesh

मायावती और अखिलेश पर बरसीं स्वाति सिंह

Mon, 19 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Swati Singh blamed to Mayawati and Akhilesh
सम्मेलन में स्वाति सिंह को महिला कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। - फोटो : Rajesh Kumar
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने सूबे की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाकर सपा को घेरा तो मायावती को दौलत की देवी बोलकर बसपा पर हमलावर हुई और नोटबंदी से फैली अफरा-तफरी को सिर्फ मायावती जैसे राजनीतिज्ञों तक सीमित बताया।
विज्ञापन


स्वाति सिंह रविवार को शहर के सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजितभाजपा के महिला सम्मेलन में बोल रही थीं। महिलाओं की बड़ी भीड़ देख प्रखर वक्ता जैसे तेवर अपनाकर स्वाति बोलीं, स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जहां नारी का सम्मान नहीं होगा वहां विकास नहीं हो सकता। आज महिलाओं की सर्वाधिक खराब स्थिति यूपी में है। महिलाएं घर से निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं। आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। बढ़ते रेप से बेटियों के घर सुरक्षित पहुंचने तक माता-पिता चिंतित रहते हैं। मुख्यमंत्री परिवार के विवाद में उलझे हैं, उनके परिवार में पब्लिक से लूटे रुपयों के बंटवारे का विवाद है।
विज्ञापन


मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि कांशीराम ने बाबा साहब के सपने पूरे करने के लिए बसपा का गठन किया था। मायावती ने रकम लेकर दलितों के वोट बेचने का कारोबार शुरू कर दिया। वह दलितों की बात करती हैं, लेकिन उनके बीच कभी नहीं जातीं। तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर हम सभी महिलाएं एक हैं। तीन तलाक के नाम पर महिला उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी ने भी भरोसा दिया है कि महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल के निशाने पर भी मायावती और अखिलेश यादव रहे। कहा कि खुद को दलित की बेटी कहती हैं, लेकिन रहती महारानी की तरह हैं। वह नोटों के विस्तर पर सोती थीं। जबसे नोटबंदी लागू हुई, उनका नोटों वाला बिस्तर गायब हो गया, नींद उड़ गई। सपा शासन में बलात्कारियों का बचाव करते हुए कहा जाता है, लड़कों से गलती तो हो ही जाती है। यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया जेल में होंगे।


सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मला द्विवेदी, अमिता गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यावती भारती, खुशबू गुप्ता, शकुंतला जायसवाल, स्मिता चंद, रंजुला रावत, वंदना सिंह, ममता पटेल, नेहा मणि, मीरा श्रीवास्तव, अनीता रानी, संगीता यादव, चंदा सिन्हा, आदि ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed