फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Survey of income tax deapartmnet

हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ की सभी दुकानों पर आयकर का सर्वे 

Thu, 24 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 24 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Survey of income tax deapartmnet
गोरखपुर में बलदेव प्लाजा स्थित हरि प्रसाद गोपी कृष्‍ण की दुकान पर आयकर का सर्वे। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
आयकर विभाग ने बुधवार को हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ के गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और कुशीनगर की दुकानों के साथ ही रियल स्टेट के दफ्तर पर एक साथ सर्वे शुरू किया। देर शाम तक सभी ठिकानों पर पड़ताल होती रही। विभाग की सात टीमों की हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


हरी प्रसाद गोपी कृष्ण के घंटाघर स्थित दुकान पर सहायक आयुक्त राम मनोहर, बलदेवा प्लाजा गोलघर स्थित दुकान पर सहायक आयुक्त एएम भटनागर के नेतृत्व में सर्वे की कार्यवाही शुरू की गई। बलदेव प्लाजा स्थित रियल स्टेट का काम करने वाली पाम पैराडाइज के कार्यालय पर आयकर अधिकारी मकसूद अली तथा एक टीम ने तारामंडल स्थित साइट कार्यालय पर सर्वे शुरू किया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के क्रम में आयकर अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने कुशीनगर, मो. अली सिद्दीकी ने बस्ती तथा राकेश श्रीवास्तव ने देवरिया स्थित ज्वेलर्स के शो रूम पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। टीम में करीब 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं। सभी जगह जरूरी दस्तावेज खंगालने के बाद में टीम ने कंप्यूटर का हार्ड डिस्क और दस्तावेज कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed