फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   super speciality center will be established in city

शहर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की तैयारी

Mon, 29 Feb 2016 08:41 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
super speciality center will be established in city
एम्स को लेकर फंसे पेंच के बीच एक राहत देने वाली सूचना है। शहर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने की कवायद शुरू हुई है। अगर यह योजना सफल हुई तो गंभीर रोगों के मरीज लखनऊ, दिल्ली, बंगलुरू और दूसरे बड़े  शहरों की दौड़ लगाने से बच जाएंगे। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश कर ली है। डीएम की निगरानी में सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने इस जमीन का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ओएन सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और एनआरएचएम के एमडी से वार्ता के बाद गोरखनाथ क्षेत्र स्थित कुष्ठ आश्रम की 16 एकड़ जमीन में से पांच एकड़ जमीन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए चुनी गई है। उन्होंने इस बात की भी सिफारिश की है कि हॉस्पिटल में सभी गंभीर रोगों के इलाज के साथ ही कुष्ठ रोगियों के इलाज का भी इंतजाम किया जाए। इसके अलावा यहां अत्याधुनिक ओटी, सभी विभागों की ओपीडी के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, दूसरे शहरों के नामी डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अलावा इंटर कॉन्फ्रेंसिंग समेत कई सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed