{"_id":"5899d91a4f1c1b8a5237952d","slug":"sun-decreased-wind-s-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं को सूरज ने सहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं को सूरज ने सहलाया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पार्क में गुनगुनी धूप का आनंद लेने पहुंचे लोग।
- फोटो : Amar Ujala
रात भर चली तेज रफ्तार सर्द हवाएं सुबह सूर्योदय के बाद मौसम को सुहाने अहसास से भर गईं। हवाओं पर भारी पड़ी सूरज की गर्मी ने लोगों को ठंड का पता नहीं चलने दिया। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहती हवाओं के बाद भी पूरे दिन लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं महसूस हुई। इस बीच शहर के पार्कों में लोग दोपहर में आइसक्रीम का मजा उठाते नजर आए।
मंगलवार को उत्तर-पश्चिम की ओर से चली हवाओं से अलसुबह हल्के ठंड का अहसास हो रहा था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ हवाएं बेअसर सी लगीं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सोमवार को बर्फबारी हुई है, उसी के बाद से ही तीन-चार दिनों बाद मंगलवार को हवाओं ने गति पकड़ ली। हालांकि, दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने से काफी राहत मिली। उन्होंने बताया कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है। संभव है इसके चलते बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आ जाए। आसमान में हल्के बादल भी रह सकते हैं।