फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students locked the university gate

यूनिवर्सिटी गेट में ताला, प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन

Sun, 29 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students locked the university gate
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में गेट बंदकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
गोरखपुर यूनिवर्सिटी का उत्तरी बाईपास गेट खुलवाने के लिए छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान न सिर्फ यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, बल्कि जमकर हंगामा किया। मामला शांत कराने पहुंचे यूनिवर्सिटी के प्राक्टर के अलावा पुलिस से भी उनकी काफी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पुलिस ने वहां से हटाकर ताला खुलवाया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर हंगामा शुरू कर दिया। कुलपति द्वारा सशर्त उत्तरी बाईपास खोलने की अनुमति देने के बाद छात्रों का आंदोलन बंद हुआ।
विज्ञापन


छात्रनेता पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने शनिवार को यूनिवर्सिटी गेट पर करीब 12 बजे ताला जड़ दिया। आंदोलनरत छात्रों ने पूर्व में गोरखपुर में आईजी रह चुके विजय कुमार के अलावा यूनिवर्सिटी में आयोजित विभिन्न संगोष्ठियों में आने वाले शिक्षकों को भी अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और मुख्य नियंता से काफी नोकझोंक भी हुई। छात्रों का कहना था कि बाईपास गेट कुछ दिन पहले बंद कर दिया गया। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी परिसर में आने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर आना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों का काफी समय बेकार चला जाता है। इसे खोलने की मांग को लेकर छात्र कुछ दिन से आंदोलनरत थे।
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने उग्र आंदोलन करते हुए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद ताला खुला और यूनिवर्सिटी के शिक्षक समेत अन्य अधिकारी परिसर में जा सके। इसके बाद छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर हंगामा शुरू कर दिया। कुलपति प्रो. अशोक कुमार के उत्तरी गेट खोलने की अनुमति के बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि उत्तरी गेट खोल दिया गया है, लेकिन आईंकार्ड और फीस रसीद दिखाने के बाद ही छात्रों को इस गेट से प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed