फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students jaam the Gorakhpur-Varanasi road

छात्रों ने गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर लगाया जाम

Mon, 04 Jan 2016 09:02 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
काले कलर वाले टेंपो के शहर में प्रवेश पर लगी रोक से नाराज छात्रों ने सोमवार की सुबह गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर सेवई बाजार में सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर और एसओ बेलीपार मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के आश्वासन के बाद एक घंटे बाद छात्र सड़क से हटे। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार काले कलर वाले टेंपो एसोसिएशन ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का एलान किया था। बेलीपार के सेवई बाजार में टेंपो नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। जाम से गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। छात्रों की मांग थी कि बोर्ड की परीक्षा नजदीक है।
विज्ञापन


प्रैक्टिकल परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। काले कलर के टेंपो पर प्रतिबंध की वजह से छात्रों को दो जगह टेंपो बदलना पड़ रहा है। छात्रों की मांग थी कि अगर काले कलर के टेंपो पर प्रतिबंध लगा है कि रोडवेज बसों का स्टॉपेज सेवई बाजार में किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर पंकज वर्मा और एसओ बेलीपार बेलीपार गौरव सिंह ने छात्रों की समस्या सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी परेशानी का हल जल्द ही निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो चालकों का परिवहन दफ्तर पर धरना
काले कलर वाले टेंपो के शहर में प्रवेश पर रोक से गुस्साएं चालकों ने गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर परिवहन दफ्तर पर धरना दिया। इस दौरान कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन एआरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन को दिया।

धरने का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जीके द्विवेदी, संगठन प्रभारी सुशील मिश्र और प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा ने कहा कि परिवहन विभाग 2009 के आदेश को जबरिया लागू कर रहा है। महानगर में महज एक हजार डीजल ऑटो ही रह गए हैं। जाम और प्रदूषण का हवाला देकर कमिश्नर पीगुरु प्रसाद को गुमराह किया जा रहा है। प्रतिबंध की वजह से टेंपो चालकों के परिवार वालों के सामने भुखमरी की नौबत आ सकती है। धरने को पन्ने यादव, सुरेंद्र यादव, स्वामी नाथ खरवार, धीरज श्रीवास्तव, धनंजय मल्ल, विजय पाल सिंह, गणेश, शैलेश ने भी संबोधित किया। एआरटीओ से वार्ता होने के बाद जीके द्विवेदी ने सभी टेंपो चालकों को बताया कि सात जनवरी तक प्रशासन के निर्देश की प्रतीक्षा की जाएगी।

हड़ताल से परेशान हुए लोग
काले रंग के टेंपो चालकों की हड़ताल की वजह से लोग काफी परेशान हुए। मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, गोरखनाथ, मेडिकल कॉलेज, नौसड़ आदि क्षेत्रों में लोगों परेशान होना पड़ा। हरदिया पिछौरा के गुड्डू, शमशाद खान ने बताया कि गांव से उन्हें अपने संसाधन से किसी तरह नौसड़ आना पड़ा। यहां हरे कलर वाले टेंपो मिलने के बाद राहत हुई।


अधिवक्ताओं ने किया खंडन
गोरखपुर। ऑटो चालकों एवं अधिवक्ताओं के बीच हुई झड़प का ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने बैठक कर खंडन किया है। एसोसिएशन के मंत्री शिवकांत पांडेय ने बताया कि प्रदूषण प्रमाण पत्रों के संदर्भ में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने को लेकर हुए विवाद की निंदा करता है। उक्त विवादित घटना से ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के किसी भी सदस्य अथवा अर्पणा सेवा संस्थान के सचिव अशोक मिश्र का कोई भी वास्ता नहीं है। उक्त भ्रष्टाचार के लिए परिवहन अधिकारी और कुछ दबंग किस्म के लोगों एवं ऑटो चालकों के बीच का विवाद है।

काले रंग के टेंपो शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया है जिसे कमिश्नर और आरटीओ के सामने रखा जाएगा।
-संदीप कुमार जायसवाल, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed