फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students give tribute to Swami Vivekannad

जयंती की पूर्व संध्या पर विवेकानंद को किया नमन

Thu, 12 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 12 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students give tribute to Swami Vivekannad
युवा दिवस की पूर्व संध्या पर चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तो कहीं विचार गोष्ठी के जरिये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। यूनिवर्सिटी संवाद भवन में कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय सेवा परिषद की ओर से भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद जनसेवा संस्थान के तत्वावधान में जयंती समारोह के उपलक्ष्य में युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय में अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने पर जोर दिया गया। संचालन नीरज पांडेय ने किया। अभिषेक भट्ट, बृजेश त्रिपाठी, कमलेश चौरसिया, शशांक, विशाल, सीपी पांडेय, विजय यादव आदि मौजूद थे। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संगठन विवेकानंद विद्यार्थी स्वाध्याय संघ ने संवाद भवन में ‘विचारोत्सव-2017’ के जरिए जयंती की पूर्व संध्या पर विवेकानंद को नमन किया। मुख्य अतिथि भारतीय सेना सेवानिवृत्त मेजर आनंद टंडन रहे। इस मौके पर चुनिंदा युवा विचारों को पुरस्कृत किया गया। संगठन के मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष डॉ. राजेश विक्रमी ने कहा कि विवेकानंद के विचार युवाओं में आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल धूसड़ के एनएसएस विभाग के तत्वावधान में विवेकानंद जयंती पर मझरियां गांव में कार्यक्रम हुआ। इसमें भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. विजय कुमार चौधरी ने सेवा एवं सहयोग पर जोर दिया। प्रवक्ता शिप्रा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर्णा मिश्रा, आशीष राय, राजेश कुमार शुक्ल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गरीब परिवारों को कंबल भी भेंट किए गए। राष्ट्रीय सेवा परिषद एवं उत्तर प्रदेश युवा कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्रसंघ चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं संगोठी हुई। इसमें वक्ताओं ने विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। रंजीत श्रीवास्तव, रजनीश पंकज, डॉ. श्री प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।


प्रतिमा की सफाई की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर छात्रसंघ चौक स्थित प्रतिमा की साफसफाई की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के विचार संगठन के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री कमलनयन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार, यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष हिमांशु चंद कौशिक, उपाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह, महानगर मंत्री राजन द्विवेदी, अनामिका सिंह, प्रतिभा शुक्ल, जयनेंद्र दुबे, शिखा द्विवेदी, रजत कुमार शाह, पुस्तकालय मंत्री दीपक यादव, ऋषभ सिंह, शांतनु श्रीवास्तव, विष्णु प्रताप सिंह, कोणार्क श्रीवास्तव, मयंक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed