{"_id":"5852fd0a4f1c1b686f64c6b1","slug":"students-became-angry-after-beating-to-a-students-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की पिटाई पर डीएवी कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की पिटाई पर डीएवी कॉलेज में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात करती पुलिस।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
डीएवी कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद साथी छात्र भड़क गए और हंगामा करते हुए कॉलेज में पठन-पाठन बंद कराकर धरने पर बैठ गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें किसी तरह से शांत किया। हालांकि प्राचार्य ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है।
कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सत्यम जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कॉलेज परिसर में खड़ा होकर वह दोस्त से बात कर रहा था। इस बीच उधर से एनसीसी के टीचर गुजरे, जिन्हें लगा कि उसने कोई कमेंट पास किया है। इसके बाद अपशब्द कहते हुए उन्होंने पिटाई शुरू कर दी। इसके लिए एनसीसी के टीचर ने दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी बुला लिया। तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा। यह बात कॉलेज के अन्य छात्रों को अखर गई। इस पर कॉलेज के सभी छात्र एकजुट होकर क्लास से बाहर निकल आए और कॉलेज बंद कराकर गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छात्रों को तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर छात्र मान गए और धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया।
कॉलेज में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। थोड़ा-बहुत तो सभी जगह चलता रहता है। मेरी नजर में यह कोई घटना नहीं है। छात्र और शिक्षक के मध्य सबकुछ सामान्य है।
विज्ञापन
- राजकुमारी, प्राचार्य