फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student murder and traffic jam

छात्र की हत्या पर रोडवेज बस में तोड़फोड़

Mon, 21 Oct 2019 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
student murder and traffic jam
एकला बाजार में अभिषेक जायसवाल की मौत के बाद हंगामा ,एकला चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम ।
वाराणसी हाइवे पर छात्र का शव रख लगाया जाम
विज्ञापन

गोरखपुर। 12वीं कक्षा के छात्र अभिषेक जायसवाल की गला दबाकर हत्या की गई थी। देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आई है। पुलिस ने अभिषेक के चार दोस्तों पर हत्या और साजिश की धारा में केस दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है।
वहीं फरार एक दोस्त की तलाश में दबिश दे रही है। उधर अभिषेक की मौत से नाराज परिजन और एकला बाजार के लोगों ने रविवार की शाम गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को दो घंटे तक जाम रखा। गुस्साई भीड़ ने रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। पुलिस से कई बार भिड़े और पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकीं लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आश्वासन का लिखित पेपर भी फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिला तो चीख-पुकार मच गई। नाराज परिजनों का आरोप था कि छात्र के चारों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाए। बवाल व जाम की सूचना पाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर प्रथमेश कुमार, एसडीएम बांसगांव, एसपी नार्थ फोर्स के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम करने वालों की ज्यादातर मांगों पर अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया लेकिन भीड़ नहीं मानी। अधिकारियों ने फिर मान मनौव्वल शुरू किया, तब जाकर रात 7.30 बजे दो घंटे बाद शव को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया गया। छात्र के पिता ने दोस्तों के खिलाफ हत्या की तहरीर भी दी है। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि अभिषेक की हत्या क्यों की गई।
इससे पहले गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ पुलिस चौकी के पास एकला बाजार निवासी पान विक्र्रेता विजय जायसवाल के बेटे अभिषेक जायसवाल (22) की शनिवार की शाम को रहस्यमय हालत में मौत हो गई थी। अभिषेक अपने ही गांव के चार दोस्तों नीरज, मोनू निषाद, आकाश निषाद व दुर्गेश के साथ दोपहर गांव के बाहर बगीचे की ओर घूमने गया था।

दोस्तों ने ही अभिषेक के चचेरे भाई विपुल को फोन करके बताया था कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। उसे लेकर जिला अस्पताल आए हैं। दोस्तों का कहना था कि बगीचे के पास टीन शेड के मकान में सभी लोग बैठे थे। टेबल फैन में करंट आ रहा था, अभिषेक उसी की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद मामले की सूचना अभिषेक के परिजन और पुलिस को दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने तहरीर दी है।
- अरविंद कुमार पांडेय, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed