{"_id":"57ab3d074f1c1b7102ee455e","slug":"strike-of-state-empolyees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी हड़ताल पर, ललकारा सरकार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी हड़ताल पर, ललकारा सरकार को
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 10 Aug 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल के चलते बंद रहे कई दफ्तर।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर घोषित तीन दिवसीय हड़ताल का पहले दिन मिला-जुला असर रहा। कई विभागों के कर्मचारी जहां काम ठप कर हड़ताल में शामिल हुए वहीं दूसरे गुट के सदस्यों ने खुद को हड़ताल से अलग रखा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर हुई सभा में शामिल वक्ताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के समक्ष कर्मचारी सुबह दस बजे से एकत्रित होने लगे थे। सभा से पूर्व पीडब्ल्यूडी कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। छोटे गेट से ही लोग आ रहे थे। धरने का नेतृत्व कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि सुबह 10 बजे ही कर्मचारी अपने कार्यालय बंद कर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर पहुंच गए थे। कुछ विभाग जो खुले रहे उन्हें समझा-बुझाकर बंद करा दिया गया। उन्होंने हड़ताल को सफल बताया। साथ ही कर्मचारियों से 11 और 12 की हड़ताल को भी सफल बनाने का आह्वान किया। हड़ताल में संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ, ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग में कार्यरत नंदलाल के नेतृत्व वाला गुट हड़ताल में शामिल नहीं था, जबकि विकास भवन में भी कर्मचारी कार्य करते नजर आए। सफाई कर्मचारी र्संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड सिंह ने कहा कि वे हड़ताल पर नहीं हैं। सभा स्थल पर जगदीश राव, राजकिशोर भाष्कर, डीके सिंह, गिरिजा पति त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, अशोक पाठक, अरुण श्रीवास्तव, फूलचंद मौर्य, रीमा भारती, शीला द्विवेदी आदि शामिल थे।
विज्ञापन