{"_id":"574096364f1c1ba764ac6fc6","slug":"storm-blow-at-the-speed-of-92-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा, उखड़े पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा, उखड़े पेड़
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 21 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी रोड पर पर गिरा पेड़ व टूटा बिजली का तार।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार तड़के तीन बजे के करीब 92 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा के कारण शहर और देहात दोनों क्षेत्रों के कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए। शहर में लगे बिजली और टेलीफोन के पोल भी गिर गए। इससे कई स्थानों पर रास्ता जाम हो गया। शहर में नगर निगम और स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरे हुए पेड़ों को काटकर किसी तरह से रास्ता चालू किया गया। इस दौरान भोर में 22 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि दिन में दो मिलीमीटर बरसात रिकार्ड हुआ।
दक्षिण भारत में आए चक्रवाती तूफान के कारण जो नमी पैदा हुई उसके चलते इस क्षेत्र में कन्वेस्टिंग सिस्टम बन गया। उससे यहां पर बादल बने और बरसे भी। उसी के कारण तड़के तीन बजे तेज हवा भी चली।
92 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा से पेड़ और पोल गिर गए। असुरन पुलिस चौकी के पास एक पुराने पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। पुलिस के जवान बैरिकेटिंग कर एक तरफ से गाड़ियां निकाल रहे थे। इससे वहां पर कुछ समय के लिए जाम की समस्या पैदा हो गई। हालांकि दोपहर 12 बजे के आस-पास रास्ता चालू हो गया।
विज्ञापन
इसी तरह से शहर के कई दूसरे स्थानों पर भी पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हु़आ। बिजली के पोल गिरने से शहर के अधिकतर भागों में बिजली प्रभावित हुई। मौसम विशेषज्ञ कैलाशनाथ पांडेय का कहना है कि अभी हल्के बादल छाए रहेंगे। जिले के उत्तरी क्षेत्र में हल्की बूंदाबादी होने की पूरी संभावना है।