{"_id":"5c03fd2abdec22417217ddea","slug":"stone-pelting-on-encroachment-team-homeguard-and-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, होमगार्ड व लेखपाल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, होमगार्ड व लेखपाल घायल
अमर उजाला ब्यूरो , सलेमपुर (देवरिया)
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर कब्जा करने वालों ने हमला कर दिया। पथराव में लेखपाल और होमगार्ड घायल हो गए। हमले से पीछे हटे अफसर करीब डेढ़ घंटे बाद भारी फोर्स के साथ लौटे और अतिक्रमण को ढहा दिया।
विज्ञापन
जमुई गांव में फत्तेह मुहम्मद अंसारी कई वर्षों से बंजर भूमि में पक्का मकान बनाकर रह रहे थे। इसके खिलाफ गांव के लाल साहब यादव ने हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया था। पिछले दिनों कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया जिससे डीएम के निर्देश पर एसडीएम सलेमपुर शशिभूषण, तहसीलदार डॉ.संजीव कुमार राय, खुखुंदू पुलिस और राजस्व कर्मियों के साथ रविवार दोपहर 12 बजे गांव पहुंचे।
विज्ञापन
जैसे ही जेसीबी मकान तोड़ने को बढ़ी आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें लेखपाल कौशलाधीश विश्वकर्मा व होमगार्ड मनोज कुमार यादव घायल हो गए। पथराव से बचते हुए कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद भटनी, खामपार, भाटपार, लार थाने की पुलिस के साथ भारी संख्या में पीएसी पहुंची और अवैध निर्माण ढहा दिया।
विज्ञापन
कोतवाल श्याम बिहारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया था, लेकिन बाद में कब्जा खाली करा दिया गया। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।