{"_id":"5d40a55b8ebc3e6d0239570f","slug":"stone-attack-to-school-bus-gorakhpur-city-news-gkp31590607","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस पर पतथर फेंके, छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस पर पतथर फेंके, छात्रा घायल
विज्ञापन
बड़हलगंज स्कूली बस पर ईंट फेंकने से घायल छात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बस पर पत्थर फेंके, छात्रा घायल
बड़हलगंज। सिधुआपार स्थित सेंट जोवियर्स स्कूल की बस पर मंगलवार को फेंके गए पत्थरों से मासूम छात्रा घायल हो गई। बस चालक ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन पत्थर फेंकने वाले युवक फरार हो गए। चालक ने एक बाइक का नंबर नोट कर लिया था। सूचना पर आई पुलिस बाइक नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
सेंट जेवियर्स स्कूल की छुुट्टी होने पर दोपहर डेढ़ बजे चालक दिनेश कुमार नायक बच्चों को छोड़ने के लिए बस लेकर निकले थे। वह कोईलीखाल गांव की ओर जा रहे थे कि अचानक बाइक सवार कुछ मनबढ़ युुवकों ने बस को रोकने की कोशिश की। बस की रफ्तार कम होते ही वे उस पर ईंट फेंकने लगे। वह देखकर बच्चे चीखने लगे। ईंट लगने से तीसरी कक्षा की छात्रा घायल हो गई। चालक ने बस को किनारे किया। फिर पीछा कर एक बाइक का नंबर नोट कर लिया है। दिनेश ने तत्काल घटना की सूचना प्रबंधक को दी। उसके बाद प्रबंधक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रबंधक की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।