फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF arrested the person who worked as Fake reservation job accused in gorakhpur

गोरखपुर से फर्जी आरक्षी बनकर नौकरी करने वाले शख्स को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2019 06:08 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
STF arrested the person who worked as Fake reservation job accused in gorakhpur
ajay kumar chaturvedi - फोटो : अमर उजाला
जनपद गोरखपुर से फर्जी आरक्षी बनकर नौकरी करने वाले एक अभियुक्त को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार चतुर्वेदी पुत्र ओकांर नाथ चतुर्वेदी निवासी-लहुरा देवा थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि एसटीएफ उत्तर प्रदेश को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिपाही बनकर, सिपाही की वर्दी पहनकर स्वंय को आरक्षी बताकर जनपद गोरखपुर में ड्यूटी कर रहा है। इस संबंध में अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मैं सिपाही नहीं हूं। यह भी बताया कि वर्ष 2014 में जनपद संतकबीरनगर में तत्कालीन उपजिलाधिकारी घनघटा से संपर्क कर यह बताया कि मैं आरक्षी हूं और पुलिस लाइन में मेरी ड्यूटी उनके साथ लगी है। वर्ष-2015 में उपजिलाधिकारी घनघटा का स्थानान्तरण सिद्धार्थनगर हो गया, फिर वह जनपद सिद्धार्थनगर जाकर पूर्व में घनघटा में नियुक्त उपजिलाधिकारी के साथ ड्यूटी करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लोगों को सत्यता का पता चला तो वहां से भाग गया। पुनः वर्ष 2017 में जनपद फैजाबाद में तत्कालीन उपजिलाधिकारी, रूदौली के यहां यही बताकर कि पुलिस लाइन से मेरी ड्यूटी लगी है, उनके साथ ड्यूटी करने लगा। वर्ष 2019 में फरवरी मार्च में तहसील खजनी जनपद गोरखपुर में तत्कालीन उपजिलाधिकारी थे, उनको मैंने बताया था कि जनपद पुलिस लाइन गोरखपुर से मेरी ड्यूटी लगी है फिर उनके स्थानान्तरण के बाद नियुक्त अन्य उपजिलाधिकारी के साथ ड्यूटी की।

वर्तमान समय में उपजिलाधिकारी, खजनी के साथ आरक्षी के तौर पर ड्यूटी करने लगा। आमदनी और सिपाही की वर्दी पहनकर ड्यूटी करने के संबंध में पूछा गया तो बताया कि जो व्यक्ति किसी काम से उपजिलाधिकारी के पास आता था उनसे अपना परिचय आरक्षी के तौर पर बताकर उनका काम कराने का झांसा देकर अनुचित लाभ प्राप्त कर लेता था। 


उल्लेखनीय है कि वह फरवरी 2018 में गिरफ्तार हो गया था। जिसके संबंध में थाना रूदौली जनपद फैजाबाद में अजय कुमार चतुर्वेदी उपरोक्त पर धारा 42/2018, 171/419/420 में मुकदमा पंजीकृत है। वर्तमान में वह जमानत पर है। फिलहाल आगे की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed