फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Statue of Pt. Deen Dayal Upadhayay will established in Gorakh[ur university campus

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगेगी पं. दीनदयाल की प्रतिमा 

Sat, 03 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 03 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Statue of Pt. Deen Dayal Upadhayay will established in Gorakh[ur university campus
दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की स्थापना की मांग को लेकर सत्याग्रह पर बैठे लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
राजभवन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित को मंजूरी दे दी है। फैसले का पत्र मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन तैयारी में जुट गया है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार के अनुसार 25 सितंबर को आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रतिमा स्थापना कार्य का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन


काफी समय से यूनिवर्सिटी में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा की लगाने की मांग उठ रही थी। लेकिन लंबे समय तक कार्य परिषद की अनुमति न मिलना इस राह में रोड़ा बना रहा। मांग के जोर पकड़ने पर कुलपति ने एक कमेटी बनाई, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्य परिषद ने पंडित जी की प्रतिमा लगाने को सहमति दे दी, लेकिन उसने राजभवन की मंजूरी की शर्त रख दी। अब शुक्रवार को इस बाबत आए पत्र से परिसर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पंडित जी प्रतिमा बनवाने के लिए मूर्तिकार की तलाश भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना के छात्रों ने किया सत्याग्रह

पं. दीनदयाल की यूनिवर्सिटी परिसर में प्रतिमा लगाने को लेकर शुक्रवार से अखिलदेव त्रिपाठी, हर्षबर्द्धन सिंह, विवेक शर्मा, भीम यादव, शिवेंद्र पांडेय आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थापना संघर्ष मंच गठित कर सत्याग्रह शुरू कर दिया। राजभवन से पत्र आने के बाद कुलपति प्रो. अशोक कुमार सत्याग्रह स्थल पहुंचे और उन्हें राजभवन से अनुमति मिलने की जानकारी दी। हालांकि सत्याग्रही लिखित प्रमाण को लेकर देर शाम तक अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed