{"_id":"588dff764f1c1b2e3de80235","slug":"state-president-of-hindu-yuva-vahini-was-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 30 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक डा. राकेश राय व प्रदेश कार्यालय प्रभारी पीके मल्ल ।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन से बगावत कर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने वाले हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री को बर्खास्त कर दिया गया है।
रविवार को प्रेसवार्ता कर वाहिनी के प्रदेश संयोजक डॉ. राकेश राय एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी पीके मल्ल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह एवं महामंत्री रामलक्ष्मण संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इस नाते दोनों को संरक्षक आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी पदाधिकारी हिंदू युवा वाहिनी के नाम का दुरुपयोग करेगा तो उसके खिलाफ संगठन सख्त कार्रवाई करेगा। एक सवाल के जवाब में डॉ. राय ने कहा कि आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्यवाहक अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। हियुवा के संविधान में है कि हर किसी को महंत आदित्यनाथ के निर्देश का पालन करना होगा।
उन्होंने कहा कि सभी इकाइयों को इस बात का अधिकार दिया जाता है कि कोई भी पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों के विरुद्ध आचरण करते पाया जाता है तो प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएं। संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।