फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP take meeting for counting and holi

जुलूस पर रोक, विजयी को थानेदार छोड़ेंगे घर

Sat, 11 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
SSP take meeting for counting and holi
मातहतों को निर्देश देते एसएसपी। - फोटो : Amar Ujala
शांतिपूर्ण चुनाव कराने के बाद अब मतगणना निपटाने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। धारा 144 की वजह से विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकते हैं। विधानसभावार थानेदारों की यह जिम्मेदारी तय की गई है कि जैसे ही रिजल्ट घोषित हो विजयी प्रत्याशी को वो अपनी गाड़ी से घर छोड़ेंगे। वहीं सर्किल आफिसर की भी यह जिम्मेदारी होगी कि विजयी प्रत्याशी को अपनी निगरानी में थानेदार की गाड़ी से रवाना कराए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी रामलाल वर्मा ने पुलिसवालों के साथ बैठक की। इस दौरान एसएसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतगणना के रुझान आने पर कहीं कोई अप्रिय घटना न होने पाए इसके लिए भी एसएसपी ने पुलिस वालों को चौकस रहने को कहा है। थाना पुलिस अपने अपने इलाके में गश्त करेगी ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न होने पाए। इसके साथ ही डायल 100 को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। इस दौरान एसपी सिटी हेमराज मीणा, एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी,  सीओ गोरखनाथ चारु निगम, सीओ कैंट अभय मिश्रा समेत सभी सीओ व अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर नहीं जाएंगे वाहन
विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को सुबह छह बजे से मतगणना होते तक शहर के बाहरी रास्तों से निकाला जाएगा। वाराणसी व लखनऊ से आने वाले सभी वाहन नौसड़, टीपी नगर, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज से मोहद्दीपुर की ओर जाएंगे और फिर यूनिवर्सिटी चौक से बस अड्डा जाएंगे। इसी तरह यहां से जाने वाले वाहन भी इसी रूट का इस्तेमाल करेंगे। गोरखपुर क्लब, छात्रसंघ चौराहा और यूनिवर्सिटी चौक से गोरखपुर यूनिवर्सिटी की ओर वाहन नहीं आ सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगी पार्किंग
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के वाहन यूनिवर्सिटी स्टैंड में रखे जाएंगे
वीआईपी वाहन दीक्षा भवन के पास खड़े होंगे 
चार पहिया वाहन यूनिवर्सिटी के खेलकूद ग्राउंड में खड़े होंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed