फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSB jawan raid warehouse in maharajganj, 360 sack peas recovered

एसएसबी जवानों ने ट्रक पकड़ने के बाद गोदाम में डाला छापा, 360 बोरी मटर बरामद

Thu, 19 Dec 2019 09:37 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: विजय जैन Updated Thu, 19 Dec 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan raid warehouse in maharajganj, 360 sack peas recovered
तस्करी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह बड़ा खुलासा करते हुए एसएसबी जवानों ने एक ट्रक के जांच के दौरान करीब 360 बोरी कनाडियन मटर बरामद की।  इसके बाद एसएसबी व कस्टम के संयुक्त छापे में राजाबारी पुल के निकट स्थित गोदाम में रखे गए करीब पांच डीसीएम कनाडियन मटर बरामद किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह एसएसबी जवानों ने ओड़वालिया के करीब जा रहे एक ट्रक को रोककर जांच की जिसमें करीब 360 बोरी कनाडियन मटर बरामद की गई। पूछताछ के दौरान संबंधित लोगों से जवानों की झड़प होने की बात सामने आ रही है। कड़ाई से पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि मटर ठूठीबारी क्षेत्र के राजाबारी पुल के पास स्थित एक गोदाम से लोड कर लाया जा रहा है।
विज्ञापन


एसएसबी जवानों ने ट्रक को निचलौल कस्टम को सुपुर्द करते हुए इसकी जानकारी निचलौल कस्टम व ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई शुरू हो गई। बताए गए गोदाम से करीब पांच डीसीएम कनाडियन मटर बरामद की गई। इस कार्रवाई में एसएसबी ठूठीबारी बीओपी इंचार्ज कुलदीप कुमार, बरगदवां बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी, झुलनीपुर बीओपी इंचार्ज संजय कुमार, इंस्पेक्टर विकाश श्रीवास्तव, ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

SSB jawan raid warehouse in maharajganj, 360 sack peas recovered
तस्करी - फोटो : अमर उजाला
निचलौल कस्टम अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि करीब 360 बोरी मटर को कब्जे में लिया गया है। गिनती अभी चल रही है। इस मामले में कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
 
कस्टम कार्यालय के बाहर जुटी भीड़
अधिक मात्रा में तस्करी का मटर बरामद होते ही तस्करों का गिरोह सक्रिय हो गया और देखते ही देखते निचलौल कस्टम कार्यालय के सामने तस्करी से जुडे़ लोगों की भीड़ जमा हो गईं। चर्चा हैं कि तस्कर गिरोह के सदस्यों ने कस्टम अधीक्षक कार्यालय कक्ष के बाहर जमकर हो हल्ला भी मचाया। यही नहीं कुछ लोगों ने कस्टम और पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

तस्करों के 50 से अधिक गोदाम
सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी रोकने को लेकर प्रशासन भले ही लाख दावे करता हो लेकिन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही लगातार बरामदगी खुद ही तस्करी के खेल को उजागर करने के लिए काफी है। सूत्र बताते हैं कि सीमावर्ती क्षेत्र बरगदवा बाजार से लेकर निचलौल तक तस्करों के पचास से अधिक छोटे-बड़े गोदाम हैं। जहां कैरियर द्वारा किस्तों में लाए गए तस्करी के सामानों को स्टोर किया जाता है, फिर लाइन मिलते ही उसे प्रदेश के प्रमुख बड़ी मंडियों सहित गैर प्रांतों में भेज जाता है। ठूठीबारी गडौरा व निचलौल में तस्करों के बड़े गोदाम हैं। जहां वक्त रहते छापा डाला गया तो लाखों का माल बरामद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed