{"_id":"5d25f93b8ebc3e6d0806921c","slug":"sports-event-in-gorakhpur-gorakhpur-news-gkp3133201191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई: शहर को मिली रीजनल स्पोर्ट्स मीट की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई: शहर को मिली रीजनल स्पोर्ट्स मीट की मेजबानी
विज्ञापन
गोरखपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आयोजित होने वाले रीजनल स्पोर्ट्स मीट में अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बालकों व बालिकाओं के वॉलीबाल और कैरम प्रतियोगिता की मेजबानी गोरखपुर को मिली है। प्रतियोगिता के बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय टीम में मौका दिया जाएगा। सीआईएससीई ने खेल कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आब्जर्वर भी तैनात कर दिया है। वॉलीबाल मुकाबलों का आयोजन 23 और 24 अगस्त को जबकि कैरम प्रतियोगिता 20-21 जुलाई को होनी है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीआईएससीई के रीजनल स्पोर्ट्स मीट के आयोजन का यह तीसरा वर्ष होगा। वर्ष 2017 में बॉस्केटबाल और 2018 में बैडमिंटन के रीजनल मीट की मेजबानी गोरखपुर के स्कूल कर चुके हैं। इस बार वॉलीबाल के आब्जर्वर कल्पना सिंह को बनाया गया है। वहीं कैरम के आब्जर्वर की जिम्मेदारी फादर सुसाई राज को मिली है। जिले में सीआईएससीई बोर्ड से संचालित 18 विद्यालय हैं। इनमें विद्यार्थियों की संख्या 20 हजार से अधिक है।
विज्ञापन